{"_id":"68c31e840c36e4d9110070dd","slug":"1285-lakh-rupees-were-robbed-in-the-name-of-sending-abroad-bijnor-news-c-27-1-bij1007-159833-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विदेश भेजने के नाम पर 12.85 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विदेश भेजने के नाम पर 12.85 लाख रुपये हड़पे
Fri, 12 Sep 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव भागीजोत निवासी एक व्यक्ति ने उत्तराखंड के काशीपुर निवासी एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख 85 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी सचिन पुत्र फूल सिंह ने सीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2021 में उसके बड़े भाई लोकेश सैनी को रोजगार के सिलसिले में जर्मनी भेजने के लिए उत्तराखंड के काशीपुर बासखेड़ा निवासी एजेंट रमन को 15 लाख रुपये दिए थे।
इसमें से छह लाख रुपये नकद और शेष नौ लाख रुपये ऑनलाइन दिए गए थे। आरोप है कि एजेंट ने उसके भाई को विदेश नहीं भिजवाया, बल्कि दिल्ली एयरपोर्ट से ही वापस घर भेज दिया था। कई बार कहने के बाद उसने तीन लाख 15 हजार रुपये तो वापस कर दिए, लेकिन उसके पास अभी भी 12 लाख 85 हजार रुपये बाकी हैं। उससे रुपये मांगने पर वह टाल-मटोल कर वापस भेज देता है। पुलिस में भी शिकायत की, लेकिन उसकी रकम वापस नही दिलाई गई। पीड़ित का कहना है कि उसने जमीन गिरवी रखकर एजेंट को रकम दी थी। वह चार साल से रुपये वापस पाने के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन
सीओ आलोक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।