फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आबादी क्षेत्र में घुसी बाघिन, मचा हड़कंप

आबादी क्षेत्र में घुसी बाघिन, मचा हड़कंप

Wed, 24 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र में घुसी बाघिन, मचा हड़कंप
आबादी क्षेत्र में घुसा बाघ, मचा हड़कंप
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ उपवन प्रभाग के वनों में बाघ के सक्रिय होकर आबादी में आने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकल कर एक बाघ आबादी क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। कालागढ़ उप वन प्रभाग के अंतर्गत बाघ ने ढेला गांव में एक बछिया को अपना शिकार बना लिया। बाघ के खेतों में आने पर ग्रामीणों ने उसके फोटो खींचकर वायरल कर दिए। वहीं बाघ के इस तरह से आबादी में आने से ग्रामीण दहशत में हैं। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी का कहना है कि इस घटना को लेकर गश्ती दलों को सतर्क रहने को कहा गया है। बाघ का यह व्यवहार चिंता का विषय है। यह बीमार या बूढ़ा हो सकती है। कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं। बाघ आबादी के निकट हो सकता है, इसलिए ग्रामीणों से वनों से दूरी बनाने को कहा गया है। गश्ती दल मौके पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed