{"_id":"5c9d15a0bdec2213fc30600f","slug":"121553798560-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संप्रदाय, जाति पर टिप्पणी की तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संप्रदाय, जाति पर टिप्पणी की तो होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संप्रदाय, जाति पर टिप्पणी की तो होगी सख्त कार्रवाई
बिजनौर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पर्यवेक्षक (सामान्य) आदेश तितरमारे ने आरओ, एआरओ, प्रभारी अधिकारियों एवं समस्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ही करें। प्रत्याशी को कम से कम समय में गाड़ियों की अनुमति देना सुनिश्चित करें। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में बताया और उम्मीदवारों से इसका पालन करने की अपील की। पर्यवेक्षक ने सांप्रदायिकता फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रत्याशी ने किसी जाति, धर्म अथवा संप्रदाय आदि को ठेस पहुंचाने के लिए कोई कार्य किया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्यवेक्षक ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, गिरजाघर या अन्य पूजा स्थलों का प्रयोग निर्वाचन अभियान के मंच के रूप में नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार ये सुनिश्चित करेंगे कि अन्य दलों द्वारा आयोजित सभाओं और जुलूसों में उनके समर्थक कोई व्यवधान नहीं डालेंगे। किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता या शुभचिंतक अन्य राजनीतिक दल द्वारा आयोजित सार्वजनिक सभाओं में मौखिक या लिखित रूप में प्रश्न पूछ कर अथवा अपने दल के पर्चे वितरित करके शांति भंग नहीं करेंगे।
स्थानीय पुलिस को जरूर दें सभाओं की जानकारी
पर्यवेक्षक ने समस्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से कहा कि दल या उम्मीदवार किसी प्रस्तावित सभा के स्थान और समय के संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सही समय पर सूचित करेंगे। जिससे कि पुलिस, यातायात को नियंत्रित करने और शांति तथा व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक प्रबंध कर सके। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के कैंप साधारण होंगे तथा उन पर कोई पोस्टर, झंडे, चिह्न या कोई अन्य प्रचार सामग्री प्रदर्शित नहीं की जाएगी। कैंपों में कोई खाद्य या पेय पदार्थ प्रस्तुत नहीं किया जाएगा और भीड़ एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
सख्ती से कराया जाएगा आचार संहिता का पालन
मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि प्रत्याशियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में पालन कराया जाएगा। आदर्श आचार संहिता का पालन हर हाल में कराया जाएगा। किसी भी प्रत्याशी को अनावश्यक परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, एसपी सिटी, आरओ, एआरओ, प्रभारी अधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रत्याशी सहित अन्य निर्वाचन संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।