फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो मार्ग दुर्घटनाओं में मजदूर की मौत, महिला घायल

दो मार्ग दुर्घटनाओं में मजदूर की मौत, महिला घायल

Wed, 20 Mar 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
दो मार्ग दुर्घटनाओं में मजदूर की मौत, महिला घायल
मार्ग दुर्घटना मजदूर की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। मजदूरी करके साइकिल से घर लौट रहे एक मजदूर की मृत्यु हो गई। उधर, जलालाबाद क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत चिंता जनक बनी हुई है। गांव रानीपुर नंगला निवासी 40 वर्षीय हरीचंद उर्फ हरिया मजदूरी करके नजीबाबाद से अपने गांव वापस लौट रहा था। कोतवाली मार्ग पर बशीरपुर नहर के पास अचानक तेज रफ्तार रोडवेज बस से साइकिल टकरा गई। दुर्घटना में हरीचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजनौर जिला चिकित्सालय से मेरठ ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। उधर, मोचीपुरा के पास बाइक सवार दंपति से एक कार टकरा गई। जलालाबाद के इस्लाम नगर निवासी वृद्ध मंसूर अली अपनी पत्नी शमशाद बानो के साथ किरतपुर के पाडली से घर वापस आ रहे थे। मोचीपुरा के निकट मारुती कार और बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में 55 वर्षीय शमशाद बानो के गंभीर चोटें आईं। क्षेत्रवासियों और पुलिस ने घायल दंपति को किरतपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर शमशाद बानो को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed