फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दूसरे दिन खरीदे गए 13 नामांकन पत्र

दूसरे दिन खरीदे गए 13 नामांकन पत्र

Wed, 20 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन खरीदे गए 13 नामांकन पत्र
दूसरे दिन खरीदे गए 13 नामांकन पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर मंगलवार को कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। मंगलवार को कुल 13 पर्चे खरीदे गए। इस दौरान कलक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

बिजनौर लोकसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन छह पर्चे खरीदे गए। बेगराज सिंह, इलम सिंह, सोनू, स्वामी अंश चैतन्य महाराज, बबलूराम, मुकेश कुमार ने पर्चे खरीदे। नगीना लोकसभा सीट पर नामांकन का पहला दिन था। पहले दिन नगीना लोकसभा सीट पर सात पर्चे खरीदे गए। यशवंत सिंह, ओमवती, रामकिशन सिंह, गिरीशचंद्र, तेज सिंह, सतपाल सिंह, कपिल कुमार के नाम से पर्चे खरीदे गए। होली के बाद दोनों लोकसभा सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की बात कही जा रही है। दूसरे दिन भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कलक्ट्रेट के दोनों ओर विकास भवन और प्रदर्शनी चौक पर बैरियर लगाया गया था। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। केवल पैदल राहगीरों को ही नामांकन के समय यहां से जाने दिया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अधिकारी भी गश्त करते रहे। कलक्ट्रेट गेट से केवल कलक्ट्रेट के कर्मचारियों और प्रत्याशियों का नामांकन पत्र लेने आए प्रस्तावकों को ही जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed