फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राशन कार्ड पर महिलाओं की जगह पुरूषों के फोटो छापे

राशन कार्ड पर महिलाओं की जगह पुरूषों के फोटो छापे

Thu, 07 Mar 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड पर महिलाओं की जगह पुरूषों के फोटो छापे
राशन कार्ड पर छपे पुरुषों के फोटो
विज्ञापन

जलीलपुर। ग्रामीण क्षेत्र में नए राशन कार्ड बनकर बंटने शुरू हो गए है। नए राशन कार्ड में गलती सामने आ रही हैं। महिलाओं की जगह पुरुषों के फोटो छपे हैं। अब उन्हें ठीक कराने के लिए गांव वालों को विभाग के चक्कर काटने होंगे। नए राशन कार्डों का वितरण होना शुरू हो गया है। गांव सब्दलपुर तेली सहित अन्य गांवों में भी राशन कार्ड में गलतियां देखने को मिल रही हैं। गांव सब्दलपुर तेली में महिला राशन कार्ड धारक श्रीमती मुन्नी के कार्ड पर पुरुष का फोटो लगा है। सरबीन, नूर जहां आदि के कार्ड पर भी पुरुषों के फोटो लगे है। गांव अन्य दर्जनों राशन कार्ड धारकों के कार्ड में फोटो व अन्य विवरण गलत भरा है। नियम के अनुसार राशन वितरण व्यवस्था में महिला को घर का प्रधान बनाया गया है। कार्ड पर भी महिला प्रधान का फोटो होना चाहिए। लेकिन पुरुषों का फोटो छपा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। कार्ड पर फोटो गलत छपने से उपभोक्ताओं को राशन लेने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन फोन पर बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed