फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   केंद्र ने चीनी के दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल किए निर्धारित

केंद्र ने चीनी के दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल किए निर्धारित

Sat, 16 Feb 2019 12:37 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
केंद्र ने चीनी के दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल किए निर्धारित
चीनी
बिजनौर। गन्ना भुगतान में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार ने फिर से पहल की है। चीनी के दाम 2900 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए गए हैं। चीनी के दामों में 200 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। चीनी के दामों में वृद्धि होने से चीनी मिलों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले साल बंपर उत्पादन के बाद गिरे चीनी के दामों में अब तक सुधार नहीं हुआ है। पिछले साल तो चीनी के दाम ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। तब से चीनी के दामों में सुधार नहीं हुआ। इससे किसानों का गन्ना भुगतान भी लटक गया था। किसान और चीनी मिल दोनों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल चीनी के न्यूनतम दाम 2900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिए थे। इससे चीनी मिलों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन फिर भी चीनी मिल मालिक इसे कम बता रहे थे। वर्तमान में चीनी के बाजार दाम 3050 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे थे। सरकार ने चीनी के न्यूनतम दाम 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए हैं। जिसके बाद अब चीनी के दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। इससे जिले की नौ चीनी मिलों को भी काफी राहत मिलेगी। चीनी के बाजार दाम 3050 रुपये चल रहे हैं। न्यूनतम मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल होने से बाजार मूल्य 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकते हैं।
विज्ञापन


चीनी मिलों के पास लाखों का स्टॉक
वर्तमान में चीनी मिलों पर लाखों क्विंटल चीनी का स्टॉक है। 200 रुपये की बढ़ोतरी से मिलों को करोड़ों रुपये का फायदा होगा। चीनी मिलों को बैंक सॉफ्ट लोन देते हैं। मिल जितनी चीनी गिरवी रखती है, उसकी 15 प्रतिशत राशि बैंक अपने पास सिक्योरिटी के रूप में रखते हैं और 85 प्रतिशत राशि देते हैं। कीमत बढ़ने से सॉफ्ट लोन में मिलने वाली राशि भी बढ़ेगी। बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार चीनी के दाम सरकार ने बढ़ाए हैं। इससे राहत तो मिलेगी है, लेकिन सरकार को चीनी के दाम कम से कम 3500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल गन्ना पेराई बनी चीनी
धामपुर 110.10 1156850
स्योहारा 87.05 984610
बिलाई 44 873580
बहादरपुर 56.97 669860
बरकातपुर 59.67 707850
बुंदकी 55.86 670230
चांदपुर 28.04 307680
बिजनौर 17.04 192900
नजीबाबाद 25.25 302670
कुल 515.33 5866230
नोट:गन्ना पेराई के आंकड़े लाख क्विंटल व चीनी के आंकड़े क्विंटल में हैं। ये आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed