फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धामपुर एसई सर्किल में 36 हजार उपभोक्तओं ने उठाया सरचार्ज समाधान योजना लाभ

धामपुर एसई सर्किल में 36 हजार उपभोक्तओं ने उठाया सरचार्ज समाधान योजना लाभ

Sat, 16 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
धामपुर एसई सर्किल में 36 हजार उपभोक्तओं ने उठाया सरचार्ज समाधान योजना  लाभ
36 हजार ने कराया सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकरण
विज्ञापन

धामपुर। सरकार की ओर से एक जनवरी से चल रही सरचार्ज समाधान योजना शुक्रवार 15 फरवरी को बंद गई है। योजना के तहत अब तक धामपुर एसई सर्किल की चारों डिवीजनों में 36 हजार बिजली के बकाया उपभोक्ताओं पंजीकरण करा लाभ उठाया है।
एसई सद्गुरु श्रीवास्तव ने बताया कि धामपुर एसई सर्किल में कुल चार डिवीजन धामपुर प्रथम, धामपुर द्वितीय, नजीबाबाद और नगीना शामिल हैं। इन डिवीजनों में करीब चार लाख बिजली के कनेक्शन हैं। नजीबाबाद डिवीजन में कुल मिलाकर 80 हजार बिजली के कनेक्शन हैं। इनमें से 7271 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ पाने को पंजीकरण कराया। इन उपभोक्ताओं से पंजीकरण शुल्क के रूप में करीब तीन करोड़ 40 लाख रुपये जमा किए गए। पंजीकरण और बकाया के रूप में योजना के तहत नजीबाबाद डिवीजन से करीब छह करोड़ की बकाया को 13 फरवरी तक जमा किया जा चुका है। धामपुर प्रथम डिवीजन में 71,990 बिजली के कनेक्शन धारक हैं, इनमें से 8500 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ पाने को पंजीकरण कराया। इन लोगों से चार करोड़ 10 लाख की बकाया को पंजीकरण के रूप में जमा कर अब तक कुल बकाया करीब छह करोड़ जमा की जा चुकी है।
विज्ञापन

धामपुर द्वितीय डिवीजन में कुल उपभोक्ताओं की संख्या करीब 84 हजार है। इन उपभोक्ताओं में से 13 फरवरी तक करीब 8300 लोगों ने योजना का लाभ पाने को पंजीकरण कराया। इन लोगों के पंजीकरण कराने से निगम को करीब चार करोड़ की पंजीकरण धनराशि जमा हुई। बकाया को मिलाकर धामपुर द्वितीय में अब तक आठ करोड़ की बकाया जमा की चुकी है। नगीना डिवीजन में कुल 72,538 उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 8542 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ पाने को पंजीकरण कराया। इन लोगों से पंजीकरण के रूप में चार करोड़ की धनराशि जमा की गई। इस प्रकार से बकाया को प्लस कर नगीना डिवीजन में 13 फरवरी तक सात करोड़ 13 लाख की बकाया को जमा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed