{"_id":"5b9ea48c867a557ea94a59ce","slug":"121537123468-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने किया चांदपुर चीनी मिल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने किया चांदपुर चीनी मिल का औचक निरीक्षण
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव ने किया चांदपुर चीनी मिल का निरीक्षण
बिजनौर। शासन वेब समूह द्वारा चीनी मिलों के संचालन को लेकर अपनायी जा रही ढुलमुल नीति पर सख्त हो गया है। प्रमुख सचिव गन्ना राकेश मिश्र ने रविवार को अचानक चांदपुर चीनी मिल की मशीनों का मरम्मत काम को निरीक्षण किया। काम की गति नहीं के बराबर मिली। इस पर प्रमुख सचिव ने मिल अधिकारियों से सख्ती के साथ कहा कि चीनी मिल तय समय पर चलनी है। काम समय से पूरा होना चाहिए। इसमें ढील बर्दाश्त नहीं होगी।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार प्रमुख सचिव राकेश मिश्र ने करीब एक घंटे तक मिल का निरीक्षण किया है। मिल के बायलर समेत सभी टेक्निकल विभागों को देखा। निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि मरम्मत का काम बेहद धीमा है। बमुश्किल 20 प्रतिशत मरम्मत का काम हुआ है। प्रमुख सचिव ने मौजूद जीएम केन और जीएम टेक्निकल से पूछा कि मरम्मत के काम में ढील क्यों है? इस पर मिल अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नही दे सके। प्रमुख सचिव ने कहा कि चीनी मिल 15 अक्टूबर से चलनी है। मरम्मत के काम में तेजी लाई जाए। शासन के लिए किसान हित प्राथमिकता पर है।