{"_id":"5b94236f867a557ff306c99c","slug":"121536435055-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान पाकर शहीदों के परिजनों की छलक आई आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान पाकर शहीदों के परिजनों की छलक आई आंखें
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर के जगदीश सरन हिंदू इंटर कॉलेज में आराध्यम शहीद श्रद्धांजलि योजना के तहत शहीदों के सम्मान में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीदों को याद किया गया। साथ ही पांच शहीदों के परिजनाें को प्लाट के पेपर देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शहीदों के परिजनों के आंखें छलक पड़ी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी ने कहा कि सैनिक की कोई जाति धर्म नहीं होती है। वह सिर्फ भारतवासी होता है। जैसे सैनिक देश की हिफाजत करते हैं वैसे ही हमें उनके परिवार का ख्याल रखना चाहिए। सचिन चौधरी का ये सराहनीय कार्य है। चालीस दिन अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में जन संपर्क यात्रा करने वाले सचिन चौधरी ने कहा कि मैं अमरोहा क्षेत्र के लिए आजीवन समर्पित रहूंगा। देश की आजादी में सभी धर्मों का रक्त बहा है। मैं किसी धर्म जाति को नहीं मानता, देश सबसे ऊपर है। जन-संवाद यात्रा के दौरान हमने संपर्क, संवाद व संगठन के माध्यम से 400 से अधिक गांवों की समस्याओं को जाना है। हमारा उद्देश्य सिर्फ समस्याओं को जानना नहीं है बल्कि इनका निवारण करना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इन शहीदों के परिजनों को दिए प्लाट के पेपर
अमरोहा क्षेत्र के गांव भज्जावाला के शहीद सुनील कुमार, नजरपुर के शहीद गजेंद्र सिंह, फतेहपुर कलां के शहीद गजेंद्र राठी, सौंजना के शहीद ब्रह्मपाल सिंह भाटी, भदौरा के शहीद अरशद अली, मंगरोला से अजीत लोहिया, हापुड़ से शोभित शर्मा के परिजनों को प्लाट के पेपर वितरण किए गए।