फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अफजलगढ़ ब्लाक में खैराबाद गांव का ऐसा विद्यालय , जिनमें शिक्षक चार और छात्र संख्या शून्य

अफजलगढ़ ब्लाक में खैराबाद गांव का ऐसा विद्यालय , जिनमें शिक्षक चार और छात्र संख्या शून्य

Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ ब्लाक में खैराबाद गांव का ऐसा विद्यालय , जिनमें शिक्षक चार और छात्र संख्या शून्य
खैराबाद विद्यालय में शिक्षक चार और छात्र शून्य
विज्ञापन

रेहड़। खैराबाद प्राथमिक विद्यालय में चार शिक्षक तैनात हैं, जबकि छात्र संख्या शून्य है। बीईओ का कहना है की प्रधानाध्यापक को बच्चों के प्रवेश कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
अफजलगढ़ ब्लाक के गांव खैराबाद में 2010 में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय की स्थापना हुई थी। विद्यालय के प्रथम सत्र में विद्यार्थियों की कुल संख्या 18 थी। उसके बाद लगातार छात्र संख्या घटती चली गई। वर्तमान शैक्षिक सत्र में छात्रों की संख्या शून्य है। उसके बाद विद्यालय में चार शिक्षक तैनात हैं। विद्यालय में बने शौचालय की स्थिति भी बदतर है। उसके दरवाजे टूटे पड़े हैं। बताया गया है कि इस गांव के बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। प्रधानाध्यापक मूलचंद भूईयार ने बताया कि विद्यालय में दो शिक्षामित्रों, एक सहायक अध्यापिका सहित चार अध्यापकों की तैनाती है। विद्यालय स्टाफ की ओर से बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। उनके द्वारा कई बार बीईओ और बीएसए को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

उधर, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील डबराल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। विद्यालय में बच्चों की संख्या शून्य नहीं है, बल्कि चार बच्चे पंजीकृत हैं। जब इनके परिवार के सदस्य काम पर जाते हैं तो यह भी उनके साथ ही चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed