{"_id":"5b620d684f1c1b9c3e8b4a36","slug":"121533152616-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच सीओ ने टोल कर्मी को पीटा, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच सीओ ने टोल कर्मी को पीटा, भगदड़
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नेेशनल हाईवे पर स्थित जोया टोल टैक्स पर सीओ क्राइम ब्रांच के टोल कर्मियों से मारने पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में केबिन में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट की जा रही है। साथ ही टोल कर्मियों को खदेड़ा जा रहा है। यही नहीं वाहनों को बिना टोल के निकाला जा रहा है।
वायरल वीडियो सोमवार की रात की है। बताया जाता है कि सोमवार की रात क्राइम ब्रांच के सीओ कुलदीप कुकरेती जोया टोल पर पहुंचे। जहां टोल कर्मियों के साथ मारपीट की। वीडियो में सीओ को केबिन में घुसते और टोल कर्मी को मारते दिखाया गया है। इस दौरान टोल पर अफरा तफरी मची रही। गाडिय़ों को बिना पर्ची निकाला गया। करीब पौन घंटे तक टोल फ्री रहा। बिना रोकटोक वाहन निकलते रहे। सीओ क्राइम कुलदीप सिंह कुकरेती ने बताया कि मैं कहीं से लौट रहा था तो टोल पर कर्मचारियों द्वारा बड़े वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही थी। इसके चलते हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ था। अवैध वसूली करने वाले कर्मचारी को पकड़ा तो वह भाग निकला। जिसे पकड़ने के लिए केबिन में गया था। लेकिन वह फरार हो गया।
--------
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर टोल कर्मी शिकायत करते हैं तो वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। - बृजेश कुमार, एएसपी