{"_id":"5b5cc9454f1c1b66428b489b","slug":"121532807493-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के नाम पर होटल मालिकों को टार्चर कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के नाम पर होटल मालिकों को टार्चर कर रही पुलिस
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मांस विक्रेताओं और होटल संचालकों को परेशान कर रही है। मांस की दुकान और नानवेज होटलों को महीनेभर बंद रखने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। जबकि इस संबंध में कोई गाइड लाइन नहीं जारी किया गया है। अधिकारी सिर्फ कांवड़ यात्रा के रूट पर पड़ने वाली मांस की दुकानों को बंद रखने की बात कह रहे हैं।
सावन माह लगते ही पुलिस ने मांस विक्रताओं और नानवेज होटल स्वामियों को एक महीने दुकान बंद करने का डर दिखाकर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है। एक से दो दिन का अल्टीमेट देकर दुकानदारों को कोतवाली और चौकी में बुलाया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ चहेते मांस विक्रेताओं पर पुलिस मेहरबान जरूर है। एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते शिवभक्तों के रूट में पड़ने वाली मांस की दुकने बंद रहेंगी। लेकिन कांवड़ यात्रा रूट से हटकर शहर या ग्रामीण अंचलों की मांस या होटलों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। शहर के बिजनौर रोड स्थित दुकानों पर प्रतिबंधित रहेगा। जबकि आजाद रोड पर कांवड़ियों का आवागमन नहीं होता है, इसलिए वहां किसी भी दुकान या होटल पर प्रतिबंधि नहीं किया गया है।