{"_id":"5b3d29c74f1c1b9d468b4b62","slug":"121530735047-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की उपस्थिति मिली कम, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की उपस्थिति मिली कम, लगाई फटकार
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। स्कूल खुलने के तीसरे दिन डीआईओएस ने विद्यालयों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों मेें फैली अव्यवस्थाओं की पोल खुलकर सामने आ गई। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अनुपस्थिति सही मिली। जबकि कई विद्यालयों में उपस्थिति बेहद कम मिली। जिससे नाराज डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को जमकर पटकार लगाई। वहीं बच्चों की उपस्थिति में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को डीआईओएस ने जिले के छह माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह सबसे पहले जेएस हिंदू इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य जीपी सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। लेकिन विद्यालय में शिक्षण के लिए छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं थे। प्रधानाचार्य ने बताया कि बारिश और जलभराव के कारण विद्यालय में छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं हो सके हैं। इसके अलावा आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, एएसएम इंटर कॉलेज खात, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बुढ़नपुर का निरीक्षण किया। ज्यादातर विद्यालयों में छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं थे। जबकि कुछ विद्यालयों में छात्रों की संख्या बेहद कम पाई गई। डीआईओएस ने उपस्थित बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे, जिसका छात्र संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने बताया कि जिले के विद्यालयों में पठन पाठन सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण कराने के लिए लगातार निरीक्षण किए जाएंगे। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि सभी प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालयों में छात्र उपस्थिति अधिक हो और शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन-पाठन किया जाए। शिक्षण कार्य प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। ताकि छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में सफलता के साथ उनका बौद्धिक स्तर ऊपर उठाया जा सके।