{"_id":"5b2d3d9d4f1c1bda6e8b9728","slug":"121529691549-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। फोरलेन का निर्माण कराने वाली कंपनी से जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पुरैनी क्षेत्र के ग्रामवासियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना था कि फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के रेट सर्किल रेट के हिसाब से नहीं मिल रहे हैं। साथ ही फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी उनकी आबादी की भूमि को सरकारी भूमि बताते हुए उनके बने मकानों को तोड़ रही है और मुआवजा भी ना के बराबर दे रही है। उनके पास आबादी की भूमि के कागजात भी मौजूद हैं। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह ने चेताया कि यदि कंपनी ने ग्रामीणों को उचित मुआवजा नहीं दिया तो संगठन जिले भर में कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा देगा। इससे पूर्व यूनियन के तहसील अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह डवास ने चेतावनी दी कि यदि भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलता तो किसान यूनियन आरपार की लड़ाई लड़ेगी। अनिश्चितकालीन धरने पर भूदेव सिंह, मुनेश कुमार, दिलावर सिंह, संतोष कुमारी, शाकिरा खातून, अनुज, प्रमोद, घनश्याम सिंह, लोकेन्द्र, रामभजन, जयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, परवेंद्र सिंह, प्रमोद, दुष्यंत, निर्मला कुमारी, चमन सिंह, भारत सिंह शामिल रहे। अध्यक्षता डा योगेंद्र सिंह और संचालन बलजीत सिंह ने किया।