{"_id":"5b070d314f1c1ba36e8b477d","slug":"121527188785-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का प्रदर्शन
Updated Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस स्कॉर्पियो को रस्सी से खींचकर कलक्ट्रेट ले गए और नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी विजयपाल सिंह को देते हुए केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों ने देशवासियों को परेशान कर दिया है। कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। महंगाई चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से कच्चा तेल बहुत कम कीमत पर मिलने के बावजूद केंद्र सरकार डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर रही है। इसके बाद कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए स्कॉर्पियो को धक्का देकर व रस्सी से बांधकर कलक्ट्रेट ले गए। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतें वापस कराने व ऐसा न होने पर केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। इस दौरान जिला महासचिव नजाकत अलवी, पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, मीनू गोयल, कुलमणि त्यागी, मुनीश त्यागी, प्रदीप ठाकुर, विक्रम सिंह, उमराव सिंह, हुकम सिंह, सुरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।