{"_id":"5af1e9534f1c1ba1098b8eb7","slug":"121525803347-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम समाज की 300 बीघा जमीन पर कब्जा
बिजनौर। गांव हल्दौर के ग्रामीणों ने कुछ भूमाफिया पर ग्राम समाज की करीब 300 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ ही पैमाइश सही ढंग से कराकर कब्जा परिवर्तन कराने की मांग की है। उन्होंने तीन वर्षों से रुके पैमाइश कार्य को पुलिस की मौजूदगी में चालू कराने की गुहार लगाई है।
मंगलवार को चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामवासियों ने बताया कि कुछ भूमाफिया ने ग्राम समाज की करीब 300 बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। गांव के लगभग 50 सेक्टर में पैमाईश का कार्य पूर्ण करा दिया गया था, जबकि मात्र आठ सेक्टर में पैमाइश कार्य पिछले तीन वर्षों से रुका हुआ है। चकबंदी के कर्मचारी गांव में जाकर बार-बार पैमाईश कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ भूमाफिया द्वारा पैमाईश कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है।
इस कारण पिछले तीन वर्षों से ग्रामीण अपने चकों में कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, भूपेंद्र सिंह, नरेश कुमार, भगवंत सिंह, अमित कुमार, मंगल सिंह आदि शामिल रहे।