{"_id":"5af1e7494f1c1b54098b8cc6","slug":"121525802825-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान को लेकर रहा असमंजस का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान को लेकर रहा असमंजस का माहौल
Updated Tue, 08 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
तूफान को लेकर रहा असमंजस का माहौल
कालागढ़। आंधी और तूफान के आने को लेकर कालागढ़ क्षेत्र में असमंजस का माहौल रहा। मंगलवार दोपहर तक बादल छाए रहे और अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। अलर्ट के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था, लेकिन कुछ स्कूल-कॉलेज सुबह के समय खुले। दोपहर को बारिश शुरू होने के साथ ही इन स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई। हालांकि अवकाश को लेकर बिजनौर के डीएम और शिक्षा विभाग की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई। इससे बच्चे और अभिभावक असमंजस की स्थिति में रहे।