{"_id":"5aa9595d4f1c1bc1758b577c","slug":"121521047901-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के बीच झगड़ा बना कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी के बीच झगड़ा बना कारण
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद । आपसी कलह के चलते एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। विवाहिता का पति उसे गंभीर अवस्था में लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचा, लेकिन उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मीरमपुरबेगा निवासी अनिल कुमार का विवाह नगीना के गांव बिंजाहेड़ी में प्रेम की पुत्री निक्की से तीन वर्ष पहले हुआ था। बुधवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। निक्की ने कमरा बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया। पति की ओर से काफी आवाज देने पर पत्नी ने जब दरवाजा खोला, तब तक वह बुरी तरह अर्द्घमूर्छित हो चुकी थी। मजदूरपेशा पति अनिल पीड़ित पत्नी निक्की को गांव के प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गया। चिकित्सक द्वारा उपचार करने में असमर्थ होना कहने पर जिंदगी मौत से लड़ रही निक्की को नजीबाबाद स्थित पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 23 वर्षीय विवाहिता निक्की ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मंडावली राजीव त्यागी, एसआई सतेंद्र कुमार, रणतेश सिंह प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे। उन्होंने मृतका के पति अनिल से घटना की जानकारी की। अनिल ने बताया कि मानसिक रूप से कुछ बीमार पत्नी उससे अक्सर लड़ती थी। बुधवार सुबह भी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की थी। वह विवाद को टालने के लिए जैसे ही वहां से हटा, तभी निक्की ने कमरा बंद कर विषैला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दी।