फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

Fri, 12 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई
देश की संस्कृति के वाहक को किया नमन
विज्ञापन

बिजनौर।
सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के वाहक स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाकर उन्हें नमन किया गया। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को ग्रहण करने का संकल्प लिया गया।
मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की रैली को प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों ने नैतिक मूल्यों पर आधारित, देश की अखंता, देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लिख रखे थे। सबसे आगे स्वामी विवेकानंद की झांकी थी। स्केटिंग शूज पहने, ताइक्वांडो के विद्यार्थी करतब दिखाते हुए चल रहे थे। रैली अनेक रास्तों से होकर प्रदर्शनी चौक जाकर संपन्न हुई। स्कूल में पहुंचकर कर्मचारियों को कंबल, प्रेशर कूकर आदि उपहार दिए गए। प्राचार्या डॉ. सीमा विश्वास ने कहा कि शिवज्ञान से मानव सेवा करना ही स्वामी विवेकानंद के जीवन का एकमात्र ध्येय था। बिजनौर पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। चारु राजपूत, पूजा चौधरी, तनु, आशीष, संयम, कनुप्रिया ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व के बारे में बताया। स्कूल मैनेजर महेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य डा. संजीव राठी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
एएन इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिक्षक राहुल डबास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति की सुगंध को विदेशों में फैलाया। मेराज अहमद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने राजयोग, ज्ञानयोग जैसे ग्रंथों की रचना कर युवा जगत को नई राह दिखाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक अमूल्य धरोहर के रूप में सदैव युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहेंगे। अध्यक्षता जगदीशचंद्र वर्मा, संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित राजपूत ने किया। इस दौरान गौरव सैनी, हनी अहलावत, रोहित जोशी, अमरिंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, दीपक, अक्षय देशवाल, अनुज चौधरी, कौशल, आदित्य, अर्जुन, राहुल आदि मौजूद रहे। कृष्णा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
एसआरएस मॉल पर नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। नाटक के जरिये राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताया गया। दहेज प्रथा, लोभ, अशिक्षा आदि कुरीतियों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। कई कार्यालयों पर जाकर स्वामी विवेकानंद के पम्फलेट लगवाए। कॉलेज संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, योजना एवं विकास निदेशक डा.एसपी जैन, प्राचार्या डा.सीमा शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डा.शोभित रस्तोगी, डा.पूनम गुप्ता, रूचि सिंह, अमित राजपूत, गोपालस्वरूप सिंह आदि मौजूद रहे। वर्धमान कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में डा.सीएस शुक्ला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीयता के जनक थे। भाषण प्रतियोगिता में बरखा चौधरी प्रथम, मनीषा द्वितीय व कोमलचंद्र जैन तृतीय रहीं। निर्णायक मंडलमें डा.एसके अग्रवाल, डा.प्रीति खन्ना, डा.एसके जोशी रहे। प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन, डा.शशिप्रभा, डा.अंजू बंसल, डा.धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


विदेश में बजा सनातन धर्म का डंका
बरुकी। ग्राम बरुकी में पूर्व ग्राम प्रधान करतार सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता अंकुर चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को विदेशों तक पहुंचाया। उन्होंने अल्प आयु में ही अपने ज्ञान से पूरे विश्व को प्रकाशित किया। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की धर्म सम्मेलन में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए सनातन धर्म को पूरे विश्व का गुरु बताया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को आकाश गोयल, राज सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास कुमार, दीपक मौर्य आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed