{"_id":"5a4bcff64f1c1bd1408b4614","slug":"121514917878-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में दीं आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में दीं आहुतियां
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ परिसर में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां प्रदान कीं।
मंगलवार सुबह जयनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ शक्तिपीठ संरक्षक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रामअवतार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए सादा जीवन उच्च विचार की भावना से जीवन जीया जाए, तो वास्तविक आनंद की प्राप्ति होगी। व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने शराब मुक्त हस्ताक्षर अभियान की जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं से अभियान में सहभागिता का आह्वान किया। इस मौके पर मधुबाला गुप्ता, महारानी शर्मा, कामेश शर्मा, रिंकी सिंह, पुष्पा शर्मा की देखरेख में आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में डॉ. एस प्रसाद ने सपत्नीक पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं। हरीश शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में परिव्राजक अरविंद मिश्रा, बलवीर सिंह, राज भटनागर, आशा गुप्ता, छतरपाल सिंह, सरला शर्मा, दुलारी चौहान, सत्यप्रकाश, श्याम कुमारी सक्सेना, प्रभा राजपूत आदि उपस्थित रहे।