{"_id":"5a468fbf4f1c1b0a788b5989","slug":"121514573759-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों क्रय केंद्रों पर तौल बंद होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों क्रय केंद्रों पर तौल बंद होने से किसान परेशान
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। गन्ना क्रय केंद्रों पर ढुलाई की व्यवस्था नहीं होने से दर्जनों गन्ना क्रय बंद होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना ढुलाई में अवैध रूप से संचालित ट्रालों के बंद होने से समस्या पैदा हो गई है। किसानों ने गन्ना ढुलाई के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मिलों से मांग की है।
नहटौर क्षेत्र में करीब 100 गन्ना क्रय केंद्र है। इनसे धामपुर व बिलाई शुगर मिल को गन्ना जाता है। मिलें किसानों से करीब 8 रुपये 75 पैसे से 9 रुपये 75 तक प्रति क्विंटल के हिसाब से किराया वसूलती है। किसानों से किराया लेने के बाद मिले ही गन्ना ढुलाई की व्यवस्था करती है।
किसान बलराज सिंह, अमित कुमार, राम सिंह, प्रेम कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि पूर्व में गन्ना ढुलाई ट्रकों के माध्यम से की जाती थी। मिलों ने ही गन्ना ढुलाई के लिए अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रालों को संचालित कराया। एक ट्राले में करीब तीन सौ क्विंटल तक गन्ना ले जाया जाता है। सड़कों पर चलना इनका जोखिम भरा है। तीन दिन पूर्व एसपी प्रभाकर चौधरी ने नहटौर के एजेंसी चौराहे पर दो ट्रालों को पकड़कर सीज कर दिया था। उसके बाद ट्रालों वालों ने गन्ना ढुलाई के लिए हाथ खड़े कर दिए थे। जिन गन्ना क्रय केद्रों पर ट्राले लगे हुए थे। उन पर दो दिन से तौल बंद होने से किसान परेशान है। किसानों के खेतों में गन्ना पड़ा हुआ सूख रहा है। जनता विकास समिति के किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजवीर सिंह आदि का कहना है कि जब किसान किराया दे रहे हैं तो मिलों को स्थायी व नियमानुसार चलने वाले वाहनों का इंतजाम करना चाहिए। उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान की मांग की है।