{"_id":"5a3aafbc4f1c1b9e678c2eb2","slug":"121513795516-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चालक समेत दो घायल
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । छोटा कनकपुर के पास अनियंत्रित प्राइवेट वाहन (छोटा हाथी) पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गया। दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके एक साथी को भी चोटें आईं।
नजीबाबाद से जोगीरम्पुरी की ओर जा रहा प्राइवेट वाहन जैसे ही गांव छोटा कनकपुर क्षेत्र की पूर्वी गंगनहर की पुलिया से गुजर रहा था, तभी उसका एक्सिल टूट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर नहर पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। नहर में पानी कम था। दुर्घटना में वाहन चालक स्योहारा निवासी 23 वर्षीय अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पांवों में फ्रैक्चर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में अर्जुन का एक साथी भी घायल हुआ। वाहन पुल से नहर में गिरते ही कनकपुर के ग्रामीणों ने चालक और उसके साथी को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।