फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू ने चीनी मिल गेट पर मासिक मीटिंग कर किसान समस्याओं को उठाया

भाकियू ने चीनी मिल गेट पर मासिक मीटिंग कर किसान समस्याओं को उठाया

Sat, 09 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने चीनी मिल गेट पर मासिक मीटिंग कर किसान समस्याओं को उठाया
धामपुर। शुगर मिल गेट पर शनिवार को भाकियू की बैठक में किसानों कई समस्याओं को उठाया और उनका निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

किसान सईद अहमद की अध्यक्षता और ब्लाक महासचिव कविराज सिंह के संचालन में हुई बैठक में किसानों ने गन्ना सेंटरों पर जमकर घटतौली हो रही है, पर शिकायत करने के बाद भी उसे रोकने का कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। किसानों ने गन्ना समिति ने वितरण होने वाली गन्ना पर्चियों में भारी गड़बड़ी होने को आरोप लगाया। कहा कि गन्ना समिति का कोई कर्मचारी गांव के अपने जानने वाले व्यक्ति को पूरे गांव की गन्ना पर्चियों का बंडल देकर चला जाता है, जिससे उन्हें समय से पर्ची नहीं मिल पाती। पर्ची का समय निकल जाने के बाद पर्ची मिलती है, तब वह पर्ची उनके लिए बेकार की हो जाती है। किसानों ने पर्चियों की वितरण व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। किसानों ने गन्ना समिति से मृतक किसानों और फरजी तौर पर चल रहे सट्टों केेे बंद करने की मांग की। बताया कि इन फरजी सट्टों के कारण असल किसानों का नुकसान हो रहा है। किसानों ने मिल और गन्ना समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों से मधुर व्यवहार करने की जरूरत पर जोर दिया। उधर, चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आजाद सिंह ने कहा कि वह किसानों की हर समस्या का निदान कराने का उनके साथ है। बैठक में हरिराज सिंह जाट, रघुवीर सिंह, महेंद्र सिंह, होरीलाल शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, चेतन सिंह, तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह, बलराम सिंह, अजय सिंह, नरेंद्र सिसौदिया, अरुण कुमार, दिनेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed