{"_id":"5a1efffa4f1c1bd1408b9efd","slug":"121511981050-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने की मतगणना कार्यक्रम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने की मतगणना कार्यक्रम की घोषणा
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतगणना कार्यक्रम की प्रशासन ने घोषणा की। एसडीएम ने बताया कि पहले राउंड में नजीबाबाद के 14, किरतपुर के नौ और जलालाबाद व साहनपुर के चार-चार वार्डों की मतगणना की जाएगी।
एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी के साथ पहले राउंड की मतगणना के लिए वार्डों का चयन किया। नजीबाबाद नगरपालिका परिषद की मतगणना के लिए 19 टेबिल लगाई जाएंगी। अध्यक्ष पद के सभी एजेंट प्रात: आठ बजे प्रवेेश पा सकेंगे, जबकि नजीबाबाद नगरपालिका परिषद सदस्य पद के लिए पहले राउंड में 14 टेबिल पर वार्ड-1, 3, 5, 7, 9, 11, 12, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24 वार्ड की मतगणना शुरू होगी। इन वार्डों के प्रत्याशी एवं एजेंटों को प्रात: आठ बजे प्रवेश मिलेगा।
किरतपुर नगरपालिका के नौ वार्डों वार्ड-1, 4, 6, 9, 12, 15, 18, 21 व 23 की मतगणना पहले राउंड में होगी। नगर पंचायत जलालाबाद व साहनपुर के चार-चार वार्डों की मतगणना पहले राउंड में होगी। इनमें साहनपुर क्षेत्र के वार्ड-1, 5, 9, 12 और जलालाबाद के वार्ड-1, 5, 8, 11 शामिल हैं। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि एक दिसंबर को पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद अन्य वार्डों के सदस्य प्रत्याशी व एजेंट को मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर प्रवेश कराया जाएगा।