फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने के आदेश

अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने के आदेश

Tue, 07 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने के आदेश
बिजनौर। जिला निर्वाचन अधिकारी जगतराज ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा कर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाएं। कहा कि मतदान संपन्न कराने में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। समस्त संबंधित अधिकारी पूरे मनोयोग और ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण ग्रहण करें और अपनी किसी भी शंका का समाधान प्रशिक्षण स्थल पर ही मास्टर ट्रेनर से निश्चित रूप से करा लें।
विज्ञापन

डीएम आज नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विवेक कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण के अवसर पर निर्देश दे रहे थे। उन्होंने समस्त पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरी निर्भीकता और स्वतंत्रता के साथ अपने दायित्वों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उनकी सुरक्षा के लिए हर समय पुलिस बल मौजूद रहेगा। आवश्यक पड़ने पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी बुलाया जा सकता है। 1130 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों को दो शिफ्टों में सामान्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 34 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर्स ने कार्मिकों को प्रशिक्षण देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचन्द के अलावा अन्य अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed