{"_id":"59f770494f1c1b86698b8829","slug":"121509388361-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपाइयों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माकपाइयों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नांगल थाना प्रभारी को सौंपा।
माकपा नेता विजेंद्र सिन्हा व सुनील सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नांगलसोती के मुख्य बाजार में एकत्र हुए। माकपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माकपा नेता विजेंद्र सिन्हा का आरोप था कि दोनों सरकारें आम आदमी का शोषण कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही हैं। सरकार के खिलाफ जल्द ही जनांदोलन छेड़ा जाएगा। माकपा कार्यकर्ताओं ने नांगल थाने पहुंचकर राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित 32 सूत्रीय ज्ञापन नांगल थाना प्रभारी आरके सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में संसद से भूमि अधिग्रहण कानून वापस लेने, महिलाओं के खिलाफ हिंसा व अत्याचार रोकने के लिए कदम उठाने, महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू करने, स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण बंद करने, ठेकेेदारी प्रथा बंद कर लोगों को रोजगार देने, बाल श्रम पर रोक लगाने, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने, गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल देने, 60 वर्ष आयु पूरी कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने सहित विभिन्न मांगें शामिल रहीं। प्रतिनिधिमंडल में विजय सिंह, ब्रजवीर सिंह, सुरेंद्र सिन्हा, शकील अहमद, अल्ताफ, सुशील, राजू सैनी, चुन्नम सिंह आदि शामिल रहे।