{"_id":"59aeef0f4f1c1b7a078b474f","slug":"121504636687-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सितंबर को प्रभारी मंत्री बांटेंगे ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सितंबर को प्रभारी मंत्री बांटेंगे ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ को प्रभारी मंत्री बांटेंगे ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र
बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि आठ सितंबर को जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा वर्धमान डिग्री कॉलेज के मैदान पर जिले के किसानों को ऋण मोचन योजना के तहत प्रमाणपत्र प्रदान कराए जाएंगे। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी बैंक अपने-अपने लाभार्थियों की सूची तैयार रखें।
मुख्य विकास अधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में ऋण मोचन योजना के तहत बैंकों तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि केनरा बैंक सहित कुछ बैंकों द्वारा आधार मैपिंग कार्य में अत्यंत लापरवाही बरती जा रही है। यह आपत्तिजनक और निंदनीय है। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी बैंक अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, वर्तमान आवासीय पता और क्षेत्रीय प्रबंधक का मोबाइल नंबर लेना सुनिश्चित करें, ताकि लापरवाही बरतने वाले बैंक अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत मैपिंग एंव आधार सीडिंग के जो मामले पोर्टल पर पेंडिंग दर्शाए जा रहे हैं, तत्काल उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कोई अपात्र व्यक्ति पात्रता की सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। ।इस अवसर पर उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला लीड बैंक प्रबंधक तथा बैंकर्स मौजूद थे।