{"_id":"59ac47734f1c1b696a8b48db","slug":"121504462707-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसे में युवती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसे में युवती समेत चार घायल
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। नगीना रोड पर दो सड़क हादसों में एक युवती समेत चार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भर्ती कराया। जहां से गंभीर अवस्था में बिजनौर रेफर किया गया।
कोतवाली देहात के गांव जीतपुर पलड़ी निवासी सुहेल 18 वर्ष पुत्र अजीम अपने साथी नगीना के मोहल्ला लालसराय निवासी आमीर 20 वर्ष पुत्र रहीम अहमद के साथ बाइक से नगीना जा रहा था। कोतवाली-नगीना मार्ग पर गांव जीतपुर की पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, बिजनौर के महल्ला काजीपाड़ा निवासी मुज्जमिल अपनी बहन राफिया को लेकर स्कूटी से नगीना से अपने घर जा रहा था। कोतवाली में हाईवे मेें गहरे गड्ढे होने के कारण उसकी स्कूटी गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी। चारों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी लाया गया, जहां से चारों को बिजनौर रेफर कर दिया।