{"_id":"596127584f1c1b57738b456b","slug":"121499539288-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन ठगी करने वाले गैंग की सरगना समेत तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन ठगी करने वाले गैंग की सरगना समेत तीन को दबोचा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी करने वाले गिरोह की सरगना समेत तीन दबोचे
नगीना (बिजनौर)। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग की सरगना मोनिका सोलंकी और उसके दो साथियों कमलेश यादव व नीरज कुमार दूबे को दबोच लिया है। तीनों गांव नूरपुर हट्टी निवासी साथी राहुल व हरिओम से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने इनसे तीन मोबाइल, दो बैंकों की पासबुक, एक चेक बुक, छह एटीएम कार्ड, पहचान पत्र, एक पासपोर्ट व 20,300 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने फर्जी बैंक खातों में पड़े 14 लाख रुपये सीज करा दिए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान के मुताबिक, नहटौर तिराहे पर घेराबंदी करके बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा के गांव रूपवास पचगई निवासी मोनिका सोलंकी पुत्री जयपाल सिंह, देवरिया जिले के थाना वनकटा निवासी कमलेश यादव, प्रतापगढ जिले के थाना रानीगंज के गांव थरिया निवासी नीरज कुमार दुबे को दबोचा गया। मोनिका से छह एटीएम कार्ड, आठ हजार की नकदी, एक मोबाइन, पहचान पत्र, एक पासपोर्ट, एक चेकबुक, दो पासबुक, कमलेश यादव से 6500 रुपये, एक मोबाइल, नीरज दुबे से 5800 रूपये, एक मोबाइल बरामद हुए। इस मामले में गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी विशाल गोयल व उत्कृष्ट उपाध्याय फरार हैं। पुलिस ने गैंग के फर्जी बैक खातो में पड़े 14 लाख रुपये सीज करा दिए हैं।
पुलिस ने 22 जून को गैंग के सदस्य कुलदीप, अतीक, आशू, बिट्टू, हरिओम, रोहित, मोहम्मद रजा को गिरफ्तार कर 2,95,000 हजार रुपये, बैंकों की फर्जी चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड, पेनकार्ड आदि बरामद किए थे। गिरोह के सदस्य नोएडा में एक काल सेंटर से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का झांसा देकर लोगों को लालच देकर ठगते थे। ये लोगों को विभिन्न कंपनी की बीमा पॉलिसी और टावर लगवाने का झांसा देकर फर्जी खातों में रकम जमा कराते थे।
विज्ञापन
बहन ने मोनिका को बताया निर्दोष
गिरफ्तारी की सूचना पर मोनिका सोलंकी के परिजन नगीना कोतवाली पहुंचे और उससे मिले। मोनिका की बहन ने उसे निर्दोष बताते हुए अरोप लगाया कि पुलिस उसे गलत तरीके से फंसा रही है।