{"_id":"5957f0b64f1c1b59448b4d21","slug":"121498935478-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे संविदाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे संविदाकर्मी
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो संविदाकर्मियों को बिजलीघर पर बंधक बनाया
नांगलसोती (बिजनौर)। उचित मानदेय की मांग कर रहे दो संविदाकर्मियों को बरकातपुर स्थित विद्युत उपसंस्थान पर बंधक बना लिया गया। मामला मीडिया के संज्ञान में आने पर विद्युत संविदा कर्मियों को छोड़ा गया।
बरकातपुर स्थित 132 केवी विद्युत उपसंस्थान पर शनिवार को संविदाकर्मी मुकेश कुमार एवं अंकित ड्यूटी पर तैनात थे। दोनों संविदा कर्मियों का आरोप है कि उन्हें 10 हजार से अधिक मासिक भुगतान के एग्रीमेंट पर रखा गया था, जबकि उन्हें प्रतिमाह छह हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। संविदाकर्मियों का आरोप है कि जब उन्होंने शनिवार को विद्युत निगम के एक्सईएन अखिल मल्होत्रा एवं एसडीओ भजनलाल से मानदेय बढ़ाने की मांग की, तो उन्होंने संविदाकर्मियों को दो टूक बिजलीघर छोड़कर चले जाने को कहा।
संविदाकर्मियों ने बिजलीघर पर उपलब्ध मोबाइल का सिम गार्ड को देकर जाने की बात कही, तो अगले ही क्षण गार्ड ने बिजलीघर के मुख्य गेट पर ताला डाल दिया और विद्युत संविदा कर्मियों को बाहर नहीं जाने दिया। गार्ड दिनेश कुमार का कहना है कि उसे उच्च अधिकारियों ने संविदाकर्मियों को बिजलीघर से बाहर जाने से रोकने के निर्देश दिए। उसे कहा गया है कि जब तक कोई दूसरा कर्मचारी न पहुंचे, तब तक संविदाकर्मी बिजलीघर पर ही रहें। इस संबंध में एक्सईएन पारेषण अखिल मल्होत्रा ने बताया कि पहले समाउल्ला खां के नाम टेंडर था, अब कांट्रेक्ट बदला गया है। नए ठेकेदार ने कर्मचारियों को पुराना मानदेय देने की बात कही, जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया है। संविदाकर्मियों को बंधक नहीं बनाया गया है, उनके बिजलीघर छोड़कर जाने की चेतावनी के बाद कर्मचारियों की व्यवस्था करने तक उन्हें बिजलीघर पर रोकने का प्रयास किया गया।