{"_id":"5957efbf4f1c1b262d8b4bc5","slug":"121498935231-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत
किरतपुर (बिजनौर)। नेशनल हाइवे पर स्कूटी से दूध लेने जा रहे एक युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के काफी समय के बाद भी मौके पर एंबुलेंस नही पहुंचने पर लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।
शुक्रवार की रात मोहल्ला लाडपुरा निवासी दानिश (21) स्कूटी से दिल्ली पौडी हाइवे पर कोटना मैदान के सामने स्थित अदनान डेरी से दूध लेने जा रहा था। डेरी के पास ही वह ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे ट्रक के पहिए के नीचे दबकर दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एंबुलेंस नही पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। काफी देर बाद मृतक के पिता घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता बिना किसी कार्रवाई के पुत्र के शव को घर ले गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।