{"_id":"62f27d0ca04f30539b532fea","slug":"12-people-injured-in-cylinder-explosion-at-muharram-fair-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम के मेले में हादसा: जलेबी की दुकान में सिलिंडर फटने से एक दर्जन लोग झुलसे, ऐसे हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम के मेले में हादसा: जलेबी की दुकान में सिलिंडर फटने से एक दर्जन लोग झुलसे, ऐसे हुई घटना
Tue, 09 Aug 2022 08:58 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 09 Aug 2022 08:58 PM IST
सार
मोहर्रम के मेले में एक दुकान में सिलिंडर फटने से हादसा हो गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जानिए हादसा कैसे हुआ है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में मोहर्रम के दौरान गांव दुलीचंदपुर में लगे मेले में जलेबी की एक दुकान पर सिलिंडर फट गया। हादसे में दुकानदार व उसके दो बेटों सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। गांव दुलीचंदपुर में मोहर्रम के चलते मेला लगा हुआ था, जिसमें गांव निवासी राकेश कुमार ने जलेबी की दुकान लगाई थी।
विज्ञापन
दुकान स्वामी के पुत्र मनीष व महेंद्र भी काम कर रहे थे। दुकान पर जलेबी खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ थी। इसी दौरान पांच किलो के गैस सिलिंडर में आग लग गई और वह फट गया। जलता सिलिंडर पड़ोसी की छत से जा टकराया। हादसे में राकेश उसके पुत्र मनीष, महेंद्र, गुलनाज, शेरू, सूरज, हमजा, चंद्रपाल, कृष, हरित, हासम, सराफत, रश्मि और हरीराज आदि झुलस गए। झुलसे लोगों में से कुछ को पीएचसी कासमपुरगढ़ी व कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में पर्दाफाश: ढाई करोड़ का तेल पकड़ा, 10 लोग हिरासत में, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन