फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   119 employees absent in training

प्रशिक्षण में तीसरे दिन 119 कर्मचारी अनुपस्थित रहे

Sun, 11 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
119 employees absent in training
प्रशिक्षण में 119 कर्मचारी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारी बड़ी संख्या में अनुपस्थित रहे हैं। तीन दिन में 567 कर्मचारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे हैं। प्रशासन कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर सख्त हो गया है। अनुपस्थित कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। रिजर्व कर्मचारियों का प्रशिक्षण 12 अप्रैल आज विवेक कॉलेज में होगा।
चुनाव कर्मचारियों का प्रशिक्षण नौ अप्रैल से शुरू हुआ था। पहले दिन तीन पाली में 201 कर्मचारी, दूसरे दिन तीन पाली में सबसे अधिक 238 व आज तीसरे दो पाली में प्रशिक्षण हुआ है, जिसमें 119 कर्मचारी प्रशिक्षण लेने नहीं आए। तीसरे दिन 34 पीठासीन अधिकारी, 25 मतदान अधिकारी प्रथम, 27 मतदान अधिकारी द्वितीय तथा 33 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि चुनाव में लगे रिजर्व कर्मचारियों का प्रशिक्षण 12 अप्रैल को विवेक कॉलेज में होगा। प्रशासन चुनाव प्रशिक्षण से गायब रहने वाले कर्मचारियों को लेकर गंभीर है। अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस भेजे जा रहे। कुछ कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में नहीं आने का कारण लिखकर दिया है। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विधि सम्मत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने आने पर कार्रवाई होगी
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि कतिपय कर्मचारी चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। सीडीओ ने कहा कि ड्यूटी नहीं कटेगी। चुनाव ड्यूटी करनी है। जो कर्मचारी तीन दिनों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं वे 12 अप्रैल को प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। बीमार कर्मचारी को सीएमओ के द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed