{"_id":"5c968008bdec2214757c4e33","slug":"11553367048-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोफिया और फसुज्जमा को मिले सर्वाधिक अंक
नजीबाबाद। एमए पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
एमए पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष अजमल सिद्दीकी की उपस्थिति में प्रधानाचार्या नाजमा सिद्दीकी ने वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की। मुख्य अतिथि समाजसेवी हाजी इकराम अंसारी, विशिष्ट अतिथि परमेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कक्षा एलकेजी से फसुज्जमा, कक्षा यूकेजी में ऊएस, कक्षा एक में उंजिला और कक्षा दो में आफिया ने कक्षा टॉप की।
कक्षा तीन में तस्मिया, कक्षा चार में इकरा खानम, कक्षा पांच में हुमैरा, कक्षा छह में सोफिया और कक्षा सात में सुनैना को सर्वाधिक अंक पाने पर मुख्य अतिथि इकराम अंसारी और प्रधानाचार्या नाजमा सिद्दीकी ने मेडल देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि परमेंद्र सिंह बिष्ट ने भी मेधावियों को मैडल प्रदान किए। मेधावी सम्मान समारोह अलीना, जिया, शबनम सिद्दीकी, अमरीन खान, हसीन, इलमा, सदफ मतलूब, सीमा, महनाज, नौरीन, मिस्बाह की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मो.अनीस ठेकेदार, महबूब आलम, मो. यूनुस, शमशाद, आकिब सिद्दीकी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।