{"_id":"5c645f26bdec224a611c1857","slug":"11550081830-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्कर रोड से नहीं गांवों की गलियों से आएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्कर रोड से नहीं गांवों की गलियों से आएंगे किसान
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की आज/बृहस्पतिवार को होने वाली महापंचायत को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने तैयारी कर ली है। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों और मरीजों के लिए चक्कर रोड को जाममुक्त रखने की रणनीति किसानों ने बनाई है। महापंचायत में 500 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉली और हजारों किसान शामिल होंगे।
गन्ना बकाया भुगतान, बढ़ी बिजली दर सहित अनेक मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में महापंचायत बुलाई है। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल हो रहे हैं। महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान नगीना रोड स्थित गांव रशीदपुर गढ़ी चौराहे के पास एकत्र होंगे और वहां से कलक्ट्रेट कूच करेंगे। किसानों की अनुमानित भीड़ और जाम के हालात को देखते हुए किसानों ने खुद ही आंदोलन का रूट मैप बनाया है। बोर्ड परीक्षा, मरीजों, आम जनता को होने वाली परेशानी से दूर रखने के लिए किसानों ने खुद ही पहल की है।
गांव रशीपुर गढ़ी में हुई बैठक में किसानों को चक्कर रोड पर न लाने का निर्णय लिया है। इससे चक्कर रोड पर जाम नहीं लगेगा। साथ ही शहर में भी स्कूली वाहनों और एंबुलेंस को किसान प्राथमिकता से निकलने देंगे। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को संगठन के मंच से माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। कहा कि अब भाजपा सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है, इससे पहले जिन दलों की सरकार थी उनमें भी किसानों का शोषण ही हुआ है। बैठक मेें अतुल कुमार, देवदत्त शर्मा, दीपक तोमर, मुकेश, प्रमोद कुमार, अंकित, धर्मेंद्र राठी, संदीप त्यागी, दिनेश कुमार, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रिंग रोड रखेंगे खाली
किरतपुर रोड से आने वाले किसान अपने वाहनों से सेंट्रल वेयर हाउस के सामने गली से गांव रशीदपुर गढ़ी जाएंगे। इसके अलावा नांगल, चंदक की ओर से आने वाले किसान गांव गजरौला, पेद्दा और नया गांव की ओर से होते हुए रशीदपुर गढ़ी पहुंचेंगे। ये चक्कर रोड पर नहीं आएंगे। इससे चक्कर रोड पर जाम नहीं लगेगा। शहर में आने के बाद भी कहीं पर किसान रुककर खड़े नहीं होंगे। वाहनों को लगातार चलाया जाएगा। प्रदर्शनी मैदान, पुलिस लाइन चौकी से विकास भवन, इंदिरा बाल भवन आदि में किसानों के ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे।
नहीं होने देंगे परेशानी : दिंगबर सिंह
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार किसी भी सड़क पर किसान जाम नहीं लगाएंगे। विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। केवल प्रदर्शनी मैदान से विकास भवन वाली रोड पर ही किसान रहेंगे। 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को यातायात व्यवस्था में लगाया गया है। महापंचायत में असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जाएगी।