फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गंगा एक्सप्रेव वे को जिले से जोड़ने का प्रस्ताव मांगा

गंगा एक्सप्रेव वे को जिले से जोड़ने का प्रस्ताव मांगा

Thu, 31 Jan 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेव वे को जिले से जोड़ने का प्रस्ताव मांगा
गंगा एक्सप्रेस वे को जिले से जोड़ने का प्रस्ताव मांगा
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने गंगा एक्सप्रेस वे से जिले को जोड़ने के लिए सामाजिक और धार्मिक संगठनों से मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। सांसद एक फरवरी को मुख्यमंत्री से मिलकर इन प्रस्तावों को उन्हें सौंपेंगे। सांसद भारतेंद्र सिंह के अनुसार मां गंगा उत्तर प्रदेश में सबसे पहले बिजनौर जिले में प्रवेश करती हैं। यहां से गढ़ मुक्तेश्वर होते हुए प्रयागराज जाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में मंत्रिमंडल की बैठक में दुनिया के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की है। सांसद ने कहा कि एक्सप्रेस वे बिजनौर से बना तो प्रयागराज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि गौमुख तक जुड़ सकेगा। इस पवित्र काम से जिलेवासियों की धार्मिक भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें इस संबंध में वार्ता के लिए एक फरवरी को बुलाया है। वे मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें संगठनों के प्रस्ताव देंगे। सांसद ने कहा कि जिलेवासियों का यह सहयोग जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed