फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोकसभा चुनाव में मोदी की हो जाएगी विदाई : यादव

लोकसभा चुनाव में मोदी की हो जाएगी विदाई : यादव

Fri, 25 Jan 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मोदी की हो जाएगी विदाई : यादव
‘लोकसभा चुनाव में मोदी की हो जाएगी विदाई’
विज्ञापन

नगीना। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई हो जाएगी। उन्होंने कहा की प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने की घोषणा ने भाजपा का चुनावी गणित बिगाड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 80सीटों पर अकेले मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव का नगीना पहुुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुफ्ती मोनिस हुसैन के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि यूथ कांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा बीते 16 दिसंबर को रामेश्वरम से प्रारंभ हुई थी, जो पूरे देश में 22 हजार किमी की यात्रा पूरी कर 30 जनवरी को दिल्ली में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के द्वारा वह आम लोगों को देश की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को बता रहे हैं। आम लोगों को यह समझा रहे हैं कि आम आदमी, किसान, युवाओं का भला सिर्फ कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है। कहा कि मोदी सरकार ने पहले नोटबंदी की तथा बाद में जीएसटी लागू कर देश के व्यापारियों का कारोबार ठप कर दिया। इससे पूर्व युवा क्रांति यात्रा के नगीना पहुंचने पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अदीलुर्रहमान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव आदि का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य मुफ्ती मोनिस हुसैन, पीसीसी सदस्य काजी अरशद मसूद, जिला महामंत्री अरशद, प्रिंस, विधानसभा अध्यक्ष अदीलुर्रहमान, मीनू गोयल, प्रशांत गोयल, नगर अध्यक्ष सरदार गुरदयाल सिंह, काजी हसन, मोहम्मद नवेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पशुशाला से दो गाय चोरी
कोतवाली देहात। गांव हकीकतपुर निवासी रमेश सिंह की दो गाय पशुशाला में बंधी थी। बुधवार रात चोरों ने पशुशाला में बंधी उसकी दोनों गाय चोरी कर ली। सुबह होने पर जब रमेश गायों को चारा डालने के लिए पशुशाला में गया तो वहां पर उसे गाय नहीं मिली। उसने गायों को इधर-उधर काफी तलाश किया। रमेश ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed