{"_id":"5bf5a746bdec22694b42c90e","slug":"11542825798-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने ब्याज सहित मांगा गन्ना बकाया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने ब्याज सहित मांगा गन्ना बकाया भुगतान
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने ब्याज सहित मांगा गन्ना बकाया भुगतान
बिजनौर। भाकियू की मासिक पंचायत में गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग की। साथ ही वेव ग्रुप की बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल न चलने पर रोष जताया गया।
गन्ना समिति कार्यालय में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को गन्ना बकाया भुगतान अब तक नहीं दिया गया है। चांदपुर व बिजनौर चीनी मिल अब तक नहीं चली हैं। मिल न चलने से किसानों के खेत खाली नहीं हो रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने वादे के बाद भी चीनी मिलों का संचालन समय से नहीं कराया है। धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद भी समय से नहीं की जा रही है।
बैठक में जिला प्रशासन से बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने, सभी धान क्रय केंद्रों पर खरीदारी कराने, गन्ना खरीद सुचारु व नियमित करने, गन्ना पर्ची की तारीख निकलने पर उसकी सप्लाई तारीख सुगमतापूर्वक बढ़ाने, जलीलपुरी में पीएनबी की ब्रांच में प्रबंधक की नियुक्ति शीघ्र करने की मांग की गई। पंचायत में संदीप त्यागी, देवदत्त शर्मा, लक्ष्मी नारायण, ठाकुर रामौतार सिंह, रामफल सिंह, बलराम सिंह, धीर सिंह बालियान, लुधियान सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव कुलदीप सिंह ने किया।