फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीलर की दूकान को निलंबित करने की मांग को लेकर शेरकोट में प्रदर्शन

डीलर की दूकान को निलंबित करने की मांग को लेकर शेरकोट में प्रदर्शन

Sat, 13 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
डीलर की दूकान को निलंबित करने की मांग को लेकर शेरकोट में प्रदर्शन
डीलर की दुकान को निलंबित करने की मांग, प्रदर्शन
विज्ञापन

शेरकोट। डीलर द्वारा राशन वितरण में भारी गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हकीमान की महिलाओं ने मुहल्ले में प्रदर्शन किया। राशन डीलर को हटाने की मांग की। मोहल्ला हकीमान निवासी सायरा इकबाल, निशात परवीन, रुखसाना अंजुम, नसीमा, जीनत, सायरा, शफीका, रुकसाना नफीस, हिना वर्मा, खैरुल, बुंदू, इमराना शमीम, शाहना अकबर, खुर्शीद नाजमा ने बताया कि मुहल्ले के राशन वितरण की दुकान मोहल्ला मनिहारान निवासी अतहर के पास थी। मगर अनियमित्ताओं के चलते उच्च अधिकारियों ने दुकान को सस्पेंड कर इस दुकान को मदन कुमार की राशन की दूकान से संबंद्ध कर दी। शनिवार सुबह डीलर मदन द्वारा उपभोक्ताओं को राशन सामग्री कम देने पर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बताया कि उनके द्वारा घटना की शिकायत पूर्ति निरीक्षक धामपुर को दी गई । पर उन्हें फोन पर बताया गया कि शनिवार को सेंकिंड शनिवार को अवकाश होने के कारण वह आज में इसमें कुछ नहीं कर सकते। वह कार्यालय में आकर लिखित में शिकायत करें। तब विभाग के अधिकारी आरोपित डीलर की जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की कार्रवाई करेंगे। फोन पर हुई शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। दिनभर में सैकड़ों फोन उनके पास इसी प्रकार के आते है। प्रदर्शनकारियों ने डीलर के साथ निरीक्षक की शिकायत भी डीएम से करने की बात कही है। उधर राशन डीलर ने लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed