{"_id":"5b2bf2a14f1c1b6a4d8b7d28","slug":"11529606817-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
चांदपुर। नगर क्षेत्र के विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विद्यालय के साथ-साथ वैदिक कंया इंटर कॉलेज, सीवी रमन इंटर कॉलेज, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज, गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने प्रतिभाग किया।
योग प्रशिक्षण डॉ. दीपक अरोड़ा एवं विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता विपिन कुमार पांडेय द्वारा कराया गया। उन्होंने साधकों को अनुलोम विलोम, कपाल भाति, ताड़ासन, ग्रीवा संचालन, कटिबंध आसन, स्कंध संचालन आदि योग तथा प्राणायाम कराए। प्रधानाचार्य विनेश त्यागी ने भारतीय परंपरा, भारतीय संस्कृति एवं योग को घर-धर पहुंचाने के वाहक स्वामी रामदेव एवं दुनिया में योग की मान्यता दिलाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। विधायक कमलेश सैनी, उपजिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्र, तहसीलदार नवनीत गोयल, अरविंद मित्तल, अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र कौर, कृष्णअवतार, अशोक कुमार, रामौतार बंसल, श्रवण कुमार, अरुण अग्रवाल प्रधान जी, प्रदीप भाटिया, नीरू गुप्ता, पल्लव अग्रवाल, अवनीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
किसान इंटर कॉलेज केलनपुर में रासेयो के छात्र छात्राओं द्वारा योग दिवस मनाया गया। योगाचार्य डॉ. खूब सिंह एवं प्रेम कुमार ने योगाभ्यास कराया। इसमें प्रधानाचार्य जगदीश प्रताप सिंह, विपिन कुमार, चरनजीत सिंह, मणिशंकर, विजय सिंह, डॉ. विजय पाल सिंह, लज्जाराम सिंह, लोकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि तिलका देवी पंतजलि योग पीठ बिजनौर एवं अतुल कुमार सचिव विवेकानंद महाविद्यालय ने योग के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य टीकम सिंह, विकास कुमार, उदयवीर सिंह, हुकुम सिंह, राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, मनीषा, राहिल, रीतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह व सुनील कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग शिक्षक कपिल शर्मा ने योगाभ्यास कराया। लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में योग दिवस पर अनेक प्रकार के योग कराए गए। प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने नियमित योग करने का आह्वान किया।
भगवंत पब्लिक स्कूल एवं शकुंतला महिला महाविद्यालय चांदपुर में संयुक्त रूप से योग दिवस मनाया गया। योगाचार्य साजन कुमार, शारीरिक शिक्षक मनीत ढाका व दिनेश कुमार ने सभी स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार व उपप्रधानाचार्य दीपक कुमार वशिष्ठ तथा शकुंतला महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एचजी पाठक ने योग दिवस का महत्व बताया।