{"_id":"5b09b3ee4f1c1b956e8b4c50","slug":"11527362542-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
Updated Sun, 27 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। ग्रामीण डाक सेवकों ने सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। डाक सेवक शनिवार को चिलचिलाती गर्मी में भी डटे रहे और मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल खत्म नहीं करने का ऐलान किया।
शनिवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक यूनियन से संबद्ध सभी डाक सेवकों ने प्रधान कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि देशभर में करीब दो लाख 70 हजार डाक सेवक हड़ताल पर हैं। केंद्र सरकार दोहरी नीति अपनाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत कर सरकारी कार्यों को अंजाम देने के लिए प्रयास करते हैं। इसके बदले उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर सुविधाएं देने की बजाए उनका शोषण किया जाता है। वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनके मामले को गंभीरता से लेकर विचार नहीं करेगी तब तक वे हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। धरने पर बैठने वालों में नरेंद्र शर्मा, रोहिताश सिंह, निकलेश कुमार, विजयपाल सिंह, अशोक कुमार, बलराम सिंह, अय्यूब अहमद, साधना शर्मा, रेण, आबिद, मीना गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, डाककर्मियों के हड़ताल पर रहने से डाक के ढेर लग गए हैं।