फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फतेहपुरलाल के ग्रामीणों का फोरलेन पर पांचवें दिन भी धरना जारी, विधायक, सांसद का हस्तक्षेप न होने से असंतोष

फतेहपुरलाल के ग्रामीणों का फोरलेन पर पांचवें दिन भी धरना जारी, विधायक, सांसद का हस्तक्षेप न होने से असंतोष

Wed, 23 May 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुरलाल के ग्रामीणों का फोरलेन पर पांचवें दिन भी धरना जारी, विधायक, सांसद का हस्तक्षेप न होने से असंतोष
फतेहपुरलाल के ग्रामीणों का धरना जारी
विज्ञापन

धामपुर। गांव फतेहपुरलाल के ग्रामीणों का हाईवे 74 पर धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने गांव के लिए अंडरपास बनवाए जाने की मांग करते हुए फोरलेन का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। सोमवार को एसडीएम आजाद भगत सिंह किसानों के बीच पहुंचे थे और समस्या के समाधान का भरोसा दिया था। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा धरना जारी रहेगा।
फतेहपुरलाल के बलजीत सिंह, यादराम सिंह, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, चरन सिंह, सरोजदेवी, मुन्नी देवी, विमला, अमलेश, कमलेश, अनुरेखा, अनीता का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से उनके गांव के सामने से फोरलेन का निर्माण कराया जा रहा है, उससे उनके गांव का रास्ता बंद हो गया है। जब सर्वे हुआ था तब अधिकारियों से उन्होंने अंडर पास का निर्माण कराने की मांग की थी। लेकिन अब अधिकारियों ने गांव के रास्ते को बंद कर दिया है। जिससे गांव का आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीण पांच दिन से फोरलेन पर टेंट लगाकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने फोरलेन का निर्माण रुकवा दिया है, लेकिन अधिकारी काम को चालू कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। ग्रामीणों ने इस बात पर अफसोस जताया कि सत्ता पक्ष के किसी भी नेता, विधायक, सांसद, भाजपा संगठन के किसी पदाधिकारी ने उनके बीच में आकर उनकी समस्या का निदान कराने का प्रयास नहीं किया है। वे इस मामले में लेकर दो बार सांसद डॉ. यशवंत सिंह को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
विज्ञापन


समस्या का समाधान कराया जाएगा : सांसद
सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि उनकी समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। समाधान का विकल्प निकालने का प्रयास होगा। विधायक अशोक राणा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed