{"_id":"5a57b2204f1c1b3c198b4660","slug":"11515696672-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांढस बंधाते हुए दिया कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांढस बंधाते हुए दिया कार्रवाई का आश्वासन
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रोहित के हत्यारोपी पिता-पुत्र फरार
नांगलसोती।
नांगलसोती में सुंगरपुर बेहड़ा निवासी छात्र रोहित की मौत प्रकरण में कार्यवाहक एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने नांगल थाने पहुंचकर पुलिस और परिजनों से रोहित की मौत के मामले में जानकारी की। उधर, आरोपी पिता-पुत्र घटना के बाद से फरार हैं।
नांगल थाना क्षेत्र के गांव सुंगरपुर बेहड़ा निवासी नूतन इंटर कॉलेज के छात्र रोहित का शव गांव से कुछ फासले पर पेड़ से लटका मिला था। छात्र के पिता ने पुत्र के सहपाठी मनोज और उसके पिता सुरेंद्र पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पिता-पुत्र फरार हैं। कार्यवाहक एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने मृतक रोहित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, कार्यवाहक एसपी ने नांगल थाने पहुंचकर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अपराध बढ़ने से रोकने के निर्देश दिए।