{"_id":"5a4e71374f1c1bfe7a8b5318","slug":"11515090231-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज स्टोन क्रेशर पर ट्रकों की चेकिंग की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज स्टोन क्रेशर पर ट्रकों की चेकिंग की गई
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली । पुलिस ने ओवरलोडिंग के चलते आरबीएम से भरे छह दस टायरा ट्रकों को कब्जे में लिया। उधर, खनन अधिकारी बिजनौर की ओर से की गई जांच में दस टायरा ट्रकों में भरी खनन सामग्री के कागजात दुरुस्त मिले।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे खनन अधिकारी बिजनौर देशराज सिंह मंडावली पुलिस को साथ लेकर गांव काशीरामपुर में स्थित राज स्टोन क्रेशर पहुंचे। स्टोन क्रेशर पर छह दस टायरा ट्रक खड़े मिले। इन ट्रकों में रेत बजरी मैटीरियल (आरबीएम) भरा था। खनन अधिकारी ने ट्रकों पर मौजूद चालक और अन्य लोगों के पास उपलब्ध ट्रक में भरी खनन सामग्री संबंधी कागजात चेक किए। जांच में मुरादाबाद क्षेत्र से राज स्टोन क्रेशर काशीरामपुर के लिए आरबीएम की निकासी संबंधी रवन्ना सही पाया गया। खनन अधिकारी की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि खनन अधिकारी के साथ स्टोन क्रेशर पर पहुंचे मंडावली थाने के उपनिरीक्षक ने दस टायरा ट्रकों में मानक से अधिक खनन सामग्री भरे होने पर उन्हें कब्जे में ले लिया।