{"_id":"5a43e0694f1c1b10788b53e0","slug":"11514397801-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी बैठक
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता की शपथ दिलाई
बिजनौर। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि खुद को जिला प्रभारी बताने वाले हरीश चौहान ने उन्हें पदमुक्त करने का बयान दिया है, जबकि संगठन में जिला प्रभारी का कोई पद नहीं है। कहा कि संगठन के कई पदाधिकारी सरकारी सेवा में होने पर भी संगठन से जुड़कर पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके संबंध में उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। जिला उपाध्यक्ष अमन सक्सेना ने पद का दुरुपयोग कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। जिला विधि सलाहकार सहदेव मलिक ने कहा कि भारत की बढ़ती जनसंख्या और बढ़ती गंदगी अभिशाप बनती जा रही है। सभी को सफाई के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की शपथ दिलाई गई। दीपक अरोड़ा, मनीष खन्ना, सचिन कुमार, हितेश, शिवम चौधरी, पवन, हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार, मोहित, शुभम आदि मौजूद रहे।