फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सेमिनार में महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया

सेमिनार में महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया

Wed, 13 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
सेमिनार में महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया
बिजनौर । वर्धमान कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में आधुनिक भारत में महिलाओं से संबंधित समस्या व मुद्दों विषय पर सेमिनार आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एनएस त्यागी ने कहा कि महिलाएं अब पहले के मुकाबले अधिक सशक्त हैं। सेमिनार में छात्रा शिवानी ने लिंग भेदभाव, चित्रा ने महिलाओं में कुपोषण, दामिनी ने महिला अशिक्षा, आरती ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा, गुलबदीन ने संयुक्त परिवार में महिलाओं की स्थिति, सालिया हसन ने मुस्लिम समाज में महिलाओं की स्थिति, यासमीन ने छेड़छाड़ व मोबाइल अपराध, नितिका ने एसिड अटैक, अंजलि ने सम्मान रक्षा के लिए हत्या, निकेता ने दहेज प्रथा, तरन्नुम ने घरेलू हिंसा, मीनाक्षी ने तलाक, मोनू कुमार ने महिलाओं में बेरोजगारी के बारे में विचार व्यक्त किया। छात्राओं ने बताया कि शिक्षा से ही महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा। बेटा और बेटी में समाज को कोई फर्क नहीं करना चाहिए। संचालन रश्मि ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अलका साहू ने सेमिनार का महत्व बताया। डॉ. मेघना अरोड़ा, डॉ. प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed