{"_id":"5a1b04f84f1c1b70548bfb98","slug":"11511720184-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसकर दो पशुओं की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसकर दो पशुओं की मौत, दो घायल
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग में झुलसकर दो पशुओं की मौत
जलीलपुर। गांव दत्तियाना निवासी बाबू पुत्र मुन्नू की पशुशाला में शनिवार को देर रात्रि आग लग जाने से पशुशाला में बंधे पशु आग की चपेट में आकर झुलस गए। आग की चपेट में आकर एक दुधारू भैंस, एक कटिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक भैंस, भैंसा झुलस कर घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार पशुशाला के निकट पड़ी कूड़ी में किसी ने आग लगा दी, इसकी चिंगारी ने पशुशाला के छप्पर को चपेट में ले लिया। आग लगने पर शोर मचते ही ग्रामवासियों ने मौके पर जाकर राहत कार्य शुरू किया। लियाकत, बब्बन, कल्लू , मोहित, नजाकत, इमरान, विक्की आदि ने पानी डालकर कर आग पर काबू पाया।