फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   इंद्रधनुष योजना का बहिष्कार करेंगी आंगनबाड़ी

इंद्रधनुष योजना का बहिष्कार करेंगी आंगनबाड़ी

Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
इंद्रधनुष योजना का बहिष्कार करेंगी आंगनबाड़ी
नजीबाबाद(बिजनौर)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आंगनबाड़ियों का मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि नहीं की गई तो आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की इंद्रधनुष योजना का बहिष्कार करने पर विवश होंगी।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का तहसील के ड्वाकरा हॉल परिसर में धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। धरना दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी प्रदेश और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में सहभागी बनती हैं। उन्हें श्रम के अनुरूप मानदेय नहीं दिया जा रहा। ब्लॉक अध्यक्ष कमला शर्मा, सरिता त्यागी, कुसुम लता, उपासना, संतोष कुमारी ने कहा कि यदि जल्द आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आर्थिक शोषण बंद नहीं हुआ और उन्हें श्रम के अनुरूप मानदेय नहीं दिया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी इंद्रधनुष योजना का बहिष्कार करने पर विवश होना पड़ेगा। कमला शर्मा की अध्यक्षता और कुसुम लता के संचालन में आयोजित धरना सभा में उपासना, रोशन देई, हेमलता, सुषमा जोशी, कृष्णा सिंह, संतोष कुमारी, मंजु चौहान, अंकुल देवी, पुष्पा देवी, नसरीन जहां, पूनम रानी, हुसना परवीन सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed