{"_id":"59f620b64f1c1baf678b8441","slug":"11509302454-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में लगने लगी दुकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में लगने लगी दुकाने
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा मेले की तैयारियां तेज, सजीं दुकानें
विदुरकुटी। महात्मा विदुर की कुटी के सामने गंगा मेले में दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। गंगा का जल स्तर रविवार को भी कम रहा। नए घाट बनाने में जिला पंचायत की टीम रविवार को भी जुटी रही।
विदुर कुटी के सामने लग रहे गंगा मेले की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। मेले की रविवार को दुकान लगाने का काम चलता रहा। मेले में कैंप लगाने वालों ने भी आना शुरू हो गया है। रविवार को भी गंगा का जल स्तर घट गया। इसे लेकर जिला पंचायत की की टीम की सांसे फूल गईं। टीम ने घाट पर लगी बल्लियां उखाड़ ली हैं। रविवार को पूरे दिन टीम नए घाट बनाने में जुटी रही। गंगा में घाट बनने की बाद ही बेरीकेडिंग होगी। जिला पंचायत की टीम मेले में दिन रात डेरा डाले हुए है। मेले के रास्तों को पूरी तरह दुरुस्त किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि रास्ते बनाने में कोई कमी तो नहीं रही हैं। जिला पंचायत के जेई कपिल देव के मुताबिक मेले में सोमवार से रौनक नजर आने की उम्मीद है।